अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा मैदान

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गम्भीर है। चंदरपुर गांव में लाखों रूपये की कीमत से बने खेल मैदान विधायक ने। वैदिक मंत्रों के साथ उदघाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि यह मैदान खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। छिबरामऊ विकास खंड की ग्राम सभा चंदरपुर में प्रदेश सरकार ने खेल मैदान बनवाया है। सोमवार को विधायक अर्चना पांडेय ने मैदान पर पहुंच कर वैदिक मंत्रो के साथ जनता को सौंप दिया। गांव में खेल मैदान के बनने से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री गांव की प्रतिभाओं को निखारने के लिए गम्भीर है। इस मैदान के बनने से युवा पीढी को खेलकूद के अभ्यास के लिए खेत की मेड पर नहीं दौडना पडेगा। इस मौके खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य, सचिव प्रियांशु, प्रधान सुशीला देवी, हुक्म सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

4/1/20251 मिनट पढ़ें