अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 87 शिकायते मिली,6 का मोके पर निस्तारण

खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 12,विकास विभाग की 14,विद्युत विभाग की 06,आपूर्ति विभाग की 08 व अन्य विभागों की 14 शिकायते कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

5/3/20251 मिनट पढ़ें