अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

बरात में चले लाठी डंडे नहीं उठने दी दुल्हन की डोली

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। बरात के द्वारचार के दौरान गांव के दबंग किस्म के लोगों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। यहां चले लाठी डंडों में क ई लोग घायल हो गये। इसके साथ ही शादी में आई महिलाओं के गहने भी लूट लिए। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा जाफराबाद के मजरे पालपुर के रहने वाले नरवीर कठेरिया ने बेटी कोमल की शादी एटा जिले के अलीगंज के गांव बिचपुरी के रहने वाले तख्त सिंह कठेरिया के बेटे संदीप के साथ तय की थी। शनिवार को आई बरात को लेकर खासी तैयारियां की थी। बरात जब द्वारचार के लिए आ रही थी। तभी दुल्हन के गांव के दबंग किस्म के लोगों को शान शौकत चढ रही बरात नागवार लगी। इसी के चलते बरात पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें क ई बराती व जनाती चुटहिल हो गये। शादी में आई महिलाओं में भगदड मच गई। इसी दौरान महिलाओ के साथ अभद्रता करते हुए उनके गहने लूट लिए। सूचना पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में जयमाल के साथ शादी की रस्में निभाई गयी। रविवार की सुबह जब दुल्हन की डोली उठ रही थी उस समय भी छतों से पथराव किया गया। जिससे बराती दुल्हन छोड कर इधर उधर छिप कर जान बचाई। घटना से दुल्हन भी रूठ गई। उसने ससुराल जाने से पहले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रख दी। जिससे बरातियों व जनातियों के हाथ पांव फूल गये। पुलिस व रिश्तोंदारों के काफी समझाने के बाद दुल्हन की शाम 6 बजे के बाद विदा हो सकी।

3/4/20251 मिनट पढ़ें