अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

विश्व पर्यावरण दिवस पर एन सी सी कैडिट्स ने किया वृक्षारोपण

खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विश्व पर्यावरण दिवस पर 12 यू. पी.बटालियन एन.सी.सी. के कमाण्डिंग आफीसर कर्नल ए एस मलिक वी.एस.एम. के कुशल निर्देशन में 15 कैडिट्स के द्वारा 20 पौधे लगाये गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। प्रधानाचार्य संजीव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्त्व है। हमें अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध होना बहुत जरूरी है। आजकल के समय में बढ़ते वाहनों से पर्यावरण प्रदूषण बहुत बढ़ रहा है। पर्यावरण में फैली विषाक्त गैसों के कारण ही बीमारियां जन्म ले रही हैं। अतः आज के युग में पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है। अतः आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि किसी न किसी बहाने से हम वृक्षारोपण अवश्य करेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, ए एन ओ लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

6/5/20251 मिनट पढ़ें