

हमेशा देवी के रूप में सम्माननीय रही नारी शक्ति: डा.सरीन
खराखेल फर्रुखाबादी, फर्रुखाबाद। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत समाजसेवी चिकित्सक डॉ रजनी सरीन ने विभिन्न वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए महीयसी महादेवी वर्मा को नमन करते हुए कहा कि पहले महादेवी ने पीड़ा उठाई इसके बाद उन्हें कलम की देवी के रूप में सम्मान दिया गया ।उन्होंने कहा की महिला सृष्टि की जननी है सनातन परंपरा में शुरू से ही महिला को देवी के रूप में सम्मान दिया जाता रहा है। महिलाएं स्वयं को कमजोर ना समझ कर आत्म शक्ति के विकास के रास्ते पर चलें और समाज को नई दिशा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नारी शक्ति एक बार फिर नए भारत के निर्माण का कार्य करेगी। सरकार ने भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ताकतवर बनाने का महत्वपूर्ण काम किया है। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों की महिलाओं में रेनू अमन संजू कुमारी ,रितु ,जूही, मधु ,कुमकुम, समेत बड़ी तादाद में महिला इकट्ठी हुईं जिन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। डॉक्टर सरीन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
3/6/20251 मिनट पढ़ें