अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरने से पत्नी की मौत, पति घायल

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। निर्माणाधीन घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दम्पत्ति दब गये। मलबे में दबे दम्पत्ति को ग्रामीणों ने कड़ी मषक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में घायलों को अस्पताल लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला की सांसे टूट गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जलालाबाद के पठकाना मोहल्ला निवासी राधा किशन पाठक पत्नी गुड्डी देवी के साथ पुराने मकान की जीर्णोद्वार करा रहे थे। तभी जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसमें दोनों ने दब कर घायल हो गये। दीवार गिरते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दी। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पति की हालत चिंता जनक बताइ जा रही है। महिला की मौत की खबर सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे बेटी नीतू, वीनू, वर्षा, दीक्षा, सैलजा व बेटा मोहित को रोता बिलखता छोड़ गई। परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

3/6/20251 मिनट पढ़ें