

राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के खिचड़ी भोज में सैकड़ो लोगो ने लिया भाग
खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ का मकरसंक्रांति पर समरसता सहभोज कार्यक्रम शिवाजी पार्क आवास विकास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मकर संक्रांति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता पर सभी को प्रयास करना चाहिए।सनातन धर्म को मजबूत करते हुए हम सब को बिना भेदभाव के एक होकर प्रयास करना चाहिए।इस मौके पर खिचढी भोज मे पूर्व संघ चालक सुबोध वर्मा,नगर संचालक सुशील, सहविभाग प्रचारक अमित, सह नगर कार्यवाहधनंजय,आयुषजी विद्यार्थी प्रमुख,व्यवस्था प्रमुख नवीन,शिक्षक प्रमुख शाश्वत ने संबोधित किया एवम् व्यवस्था संभाली।खिचड़ी भोज में सैकड़ो लोगो ने बढ़ी संख्या में भाग लिया। नरमेश्वर महादेव मंदिर आवास विकास में हजारों की संख्या मे भक्तों ने खिचड़ी भोज में भाग लिया।इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार, उमेश गुप्ता,अनिल भदौरिया, मंनोज यादव एडवोकेट,संजय शर्मा,आरबी सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली।
1/14/20251 मिनट पढ़ें