अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

कोल्ड मालिक किसानों से मनमाना किराया वसूला तो होगा आंदोलन

खराखेल फर्रुखाबादी कन्नौज। शहर के एक मैरिज हाल में किसान यूनियन औनू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि कोल्ड मालिक किसानों से मनमाना किराया वसूलेंगे या फिर सरकार की ओर किसी तरह अनदेखी हुई तो संगठन सडक पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगा। छिबरामऊ में विशुनगढ रोड के एक मैरिज हाल में प्रदेश अध्यक्ष ठा संजीव सिंह के नेतृत्व में सैकडों पदाधिकारियों ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा सुनील सिंह का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के सौरिख कट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही काफिला मैरिज हाल पहुंचा। यहां किसानों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। कोल्ड मालिकों ने आलू के भंडारण में मनमाना किराया वसूला तो संगठन सडकों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।इसके साथ ही प्रधान के के के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर विपिन तोमर, अनिल चौहान,योगेन्द्र सिंह प्रदीप सिंह,अरुण दुवे शक्ति भदौरिया,कार्रतिकेय,प्रमोद शर्मा, आदेश यादव, अरुण प्रताप,अमित यादव, सचिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

3/9/20251 मिनट पढ़ें