

संजय तिवारी ने होली पर अवकाश बढ़ाने को डीएम को पत्र लिखा
खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। होली पर्व लोक आस्था एवं सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व उल्लास, प्रेम और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। जिसे सभी वर्गों के लोग बड़े हर्षोल्लास से मनाते है। यह बात आज यहां शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कही। जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि हमारा विभाग नौनिहालों के सर्वागीण विकास से जुड़ा हुआ है। और बच्चों के लिए यह पर्व अत्यंत आनन्द एवं उत्साह का विषय होता है। वर्तमान में शासन द्वारा होली के पर्व के लिए आवश्यक है कि वे इसे पूरे हर्षोल्ला में केवल दो दिवस का अवकाश है। जो बच्चों के लिए सीमित प्रतीप होता है। "अतः श्रीमान जी से विनम्र अनुरोध है कि होली पर्व की महत्ता को इण्टिगत रखते हुए जिले के स्थानीय स्तर पर एक स्थानीय अवकाश 15-मार्च-2025 का स्वीकृत करने के लिए ज्ञापन दिया।
3/10/20251 मिनट पढ़ें