

इकलौते चिराग के बुझते ही धूमिल हो गयी त्यौहार की खुशियाँ
खराखेल फर्रुखाबादी कन्नौज। होली के त्यौहार के दिन खेत में फसलों की सिंचाई कर पिता को खाना देने गये किशोर की नलकूप के गड्ढा में गिरने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पलभर में जीवनभर की खुशियाँ काफूर हो गई। छिबरामऊ कोतवाली के गांव कुंअरपुर लोधपुर के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह राजपूत शुक्रवार को खेत में खडी फसल की सिंचाई कर रहे थे। इनका इकलौता बेटा विमल कुमार खाना देने के खेत पर गया। नलकूप पर पानी पीने के दौरान अचानक यहां गडढे में भरे पानी में डूब गया। जानकारी होते ही उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से त्यौहार की खुशियाँ काफूर हो गयी।किसान वीरेन्द्र के दो बेटियों के साथ इकलौता बेटा विमल था। ग्रामीणों ने बताया कि विमल को कभी कभी दौडा पड जाने की शिकायत थी। इकलौते चिराग के बुझ जाने के बाद मां विनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। शोकाकुल परिवार सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
3/15/20251 मिनट पढ़ें