

फतेहचन्द्र वर्मा के सिर बंधा भाजपा के जिलाध्यक्ष का ताज
खरा खेल फर्रुखाबादी फर्रुखाबाद ।भारतीय जनता पार्टी में चल रही जिला अध्यक्ष पद के लिए दौड़ आज समाप्त हो गई। पार्टी हाई कमान ने फतेह चंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष घोषित होते ही फतेहचंद वर्मा ने एक संबोधन में जिले की जनता को भरोसा दिया कि जिस भरोसे के साथ पार्टी हाई कमान ने उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व सोप है उसका वह निर्वाह भी करते रहेंगे ।जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। जनता का हित सर्वोपरि समझ वह कार्य करेंगे। बताते चले कि भाजपा के जिला अध्यक्ष पद के लिए आधा सैकड़ा से अधिक लोग प्रयास रत थे। लोगों को जिला अध्यक्ष पद की घोषणा का इंतजार था। होली के बाद रविवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई और फतेह चंद्र वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
3/16/20251 मिनट पढ़ें