

भाजपा ने वीर सिंह भदौरिया को सौपी कन्नौज के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने जिले में अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर वीर सिंह भदौरिया के नाम पर मुहर लगा दी। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खैरनगर चौकी क्षेत्र के गांव वीरहार के रहने वाले वीर सिंह भदौरिया ने छात्र जीवन से राजनीति का ककहरा सीखा। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने पहली बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। एक साल में संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में सामजस्य बनाया। जिले में अध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया था। वीर सिंह भदौरिया के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। पत्रकारों से रुबरू होते हुए वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलायेंगे।
3/16/20251 मिनट पढ़ें