अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

किसानों की आय दोगुनी करे केन्द्र सरकारः पवन ठाकुर

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन किसान की जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।यहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने 51किलो की माला पहनाकर गर्मजोशी से किया स्वागत। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दो गुनी कर अपने वादे को पूरा करे। छिबरामऊ के बहवलपुर में शुक्रवार को यूनियन की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर का जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला व प्रदेश प्रवक्ता डॉ रजनीश दुवे ने चांदी का मुकुट व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान किसी भी किसान का शोषण नहीं होने देगा। मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था बदहाल है। किसान परेशान है अधिकारी कुछ कर नहीं रहे है । किसान की माली हालत बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है।सरकार ने वादा किया था कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन वह केबल जुमला बनकर रह गया । बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का भी बुरा हाल है। किसानों को फसलों का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन किसान किसानों की आवाज उठाने के साथ-साथ गरीब परिवारों के लिए भी काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला को निर्देशित करते हुए कहा कि हर माह अपनी यूनियन के कार्यकर्ताओं से सौ रुपये जमा करायें जिससे गरीब किसानों की बेटियों की शादी में सहयोग किया जा सके। तथा गांव गांव जाकर किसानों को संगठन में जोड़े उन्हें संगठन में जुड़ने के लाभ बताएं और संगठन की शक्ति से परिचय कराएं ।उन्होंने सरकार से मांग की आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए। किसी भी किसान का सरकारी कर्मचारी या अधिकारी शोषण करता है तो वो उसके खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाओ और कलेक्ट्रेट का घेराव करो और सोए हुए अधिकारियों को जगाओ तभी समस्याओं का समाधान होगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने एक दर्जन से अधिक किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रवक्ता डॉ रजनीश दुबे ने संचालन किया। बैठक में मुख्य रूप से दीपक चौहान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नितिन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि तिवारी प्रदेश महासचिव, सतीश शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, अरुण सैनी, शैलेन्द्र शाक्य, महेश गौड़, शिव कुमार सिंह, शांति प्रकाश शर्मा, टिंकू शर्मा, सनी शाक्य, राहुल दुबे, पुनीत दुबे,नीरज यादव,छोटू यादव,नीरज यादव, हिमांशु चौहान,सूरज दुबे,हर्ष मिश्रा,सोनू पाण्डेय, आनंद तिवारी, अभिषेक चौबे, तैय्यब ख़ान, बृजेश यादव, अनिल दुबे, संतोष दुबे जीतू शर्मा, शिवम् शुक्ला, आंनद शुक्ला,गोलू ठाकुर, विजय सिंह, राहुल शाक्य गोविंद शर्मा, शांतनु यादव,टीटू ठाकुर, संजय सेंगर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

4/18/20251 मिनट पढ़ें