

महिलाओ ने फूलों की होली खेल उडाया अबीर गुलाल
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। होलिकोत्सव त्यौहार के रंगों की फुआरों के बीच महिलाओ ने अबीर गुलाल उडाकर भाई चारे का संदेश दिया। छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया के चन्द्रकांता पैलेश में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा दुवे ने कहा रंग प्रेम का प्रतीक होता है। सभी लोग बुराइयाँ को त्याग कर रंग में सराबोर होकर भाईचारे का संदेश देते है। समारोह में बृज की होली तरह फूलों की वर्षा कर लोकगीत पर महिलाओं ने ठुमके लगाये।होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से रिशा द्विवेदी, सुधा प्रधान,मधु सिंह,कमलेश बाज़पेई, शालिनी चौहान, नीतू पांडे, ऊषा गुप्ता, क्षमा गुप्ता, अनामिका गुप्ता, चंद्रा सविता, सिप्रा द्विवेदी, प्रभा पांडे, अनीता चतुर्वेदी, गुड़िया द्विवेदी, सीमा चतुर्वेदी, सुमन मिश्रा,ललिता गुप्ता, बेबी यादव, लता गुप्ता, कनक तिवारी, राधा सक्सेना,पम्मी गुप्ता,पुष्पा अवस्थी, प्रीति त्रिपाठी, मीना शर्मा, आशा ओझा,पिंकी गुप्ता, आराधना दुबे, दीपमाला दुबे अरुणा शाक्य, गंगा शर्मा,उमा शर्मा ने होली का जश्न मनाया।
3/19/20251 मिनट पढ़ें