अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नबाव को बांदा व भाई नीलू को कौशाम्बी जेल स्थानांरित

खराखेल फर्रुखाबादी कन्नौज। साल 2024 में सियासी हलकों में किशोरी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख पर लगे आरोप चर्चा में रहे। इस मामले में जिला जेल में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव सिंह यादव व भाई नीलू यादव की सुरक्षा का हवाला देते हुए दोनों भाइयों को अलग- अलग जेल में स्थानांरित करने का फरमान मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह जेल पहुंच गये। प्रशासन ने नबाव को बांदा व नीलू को कौशाम्बी जेल के लिए स्थानांतरित किया है। 11 अगस्त 2024 को जिला मुख्यालय के एक महाविद्यालय में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव सिंह यादव पर लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस नबाव के साथ की किशोरी की बुआ पूजा तोमर को सह अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था। वहीं नबाव के भाई नीलू यादव साक्ष्य मिटाने आरोप लगे थे। पुलिस ने तीनो को जेल भेज कर अन्य मामलों की भी जांच शुरू कर दी थी। जेल में बंद दोनों भाइयों से मिलने वालों की ज्यादा होने से प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जांच कराई थी। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर दोनों भाइयों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित होने आदेश मिलते ही शनिवार को कडी सुरक्षा के बीच नबाव को बांदा व नीलू को कौशाम्बी जेल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

3/22/20251 मिनट पढ़ें