

कार्यकर्ता गुटबाजी छोड संगठन को मजबूत करें : अजय राय
खराखेल फर्रुखाबादी कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के तालग्राम कट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड कर संगठन को मजबूत करने में जुट जायें। आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेश की सरकार बनेगी। लखनऊ से इटावा जाते समय तालग्राम कट पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया यहां प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों से कहा कांग्रेस को मज़बूत कीजिये बहुत जल्दी कांग्रेस देश और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर पी सी सी सदस्य व निवर्तमान प्रदेश महासचिव माइनॉरिटी सेल संजय पौल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी तिवारी, मोहम्मद शाकिर हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष माइनॉरिटी सेल जनपद कन्नौज,विनोद दुबे पप्पू प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान,तालग्राम नगर अध्यक्ष अमीर अंसारी , सभासद राशिद अंसारी, प्रबल प्रताप सिंह, पिंटू उस्मानी,आदिल अंसारी, सूर्यकान्त पाण्डेय, नायब अंसारी नगर अध्यक्ष माइनॉरिटी सेल तालग्राम, शादमान अहमद जुनैद अंसारी, अरहम अहमद,उज्जम अहमद,कामरान अहमद, मनोज सविता, लखन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/5/20251 मिनट पढ़ें