अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

आसुरी शक्तियों के संहार के लिए अवतार लेते भगवान

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवताचार्य ने भगवान की पावन लीलाओं का रसपान कराया। मंगलवार को कथा के दौरान भगवताचार्य ने बताया कि पृथ्वी पर जब अत्याचार बढ़ जाता है धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर आसुरी शक्तियां तांडव करती तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते है। छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड के रहने वाले सुरेन्द्र यादव प्रधान का पैत्रक गांव नगला कंज जिले के सीमा पर बसा हुआ है। इनके आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहां भागवत कथा में स्वामी आधार चैतन्य के मुखार बिन्दु भगवान की पावन लीलाओं का गुणगान किया जा रहा है। मंगलवार को कथा के पांचवें दिन द्वापर युग के 16 कलाओं के अवतारी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा के दौरान बधाई गीत पर महिला ने जमकर नृत्य किया। भगवताचार्य ने बताया कि हर युग में भगवान ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया। कलियुग में भगवान की नाम की महिमा अपरम्पार है। इस युग में मनुष्य के द्वारा भगवान का नाम लेने से ही मुक्ति मिल जाती है। भागवत कथा में वृंदावन से आये पं. अवधेश मिश्रा के द्वारा भागवत पाठ एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है। भगवान कृष्ण की कथा सुनकर भावुक हुए आयोजक सुरेन्द्र यादव प्रधान पत्नी ममता यादव समाज सेविका रंजू सिंह व भल्लू यादव ने भगवताचार्य को माला पहना कर स्वागत किया। इसके साथ आचार्य अनुज चैतन्य, विजय चैतन्य के साथ ही वाद्ययंत्र वादकों को माला पहनाने के साथ मुद्रा भेंट कर सम्मान किया। भागवत सुनने के लिए शहर के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही। कथा विराम के बाद आरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।

3/25/20251 मिनट पढ़ें