अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

भाजपा नेता जितेंद्र सिंह के होली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक सद्भावना युवाओं से लेकर प्रबुद्ध जन शिक्षक महिलाएं समाजसेवी सहित भारी संख्या में उमड़े लोग,सनातन धर्म के संरक्षण पर जोर

खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन मसेनी लकूला मार्ग स्थित रेडियटों सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्वासा ऋषि आश्रम महंत ईश्वर दास महाराज ने की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत का विभिन्न गण मान्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। भाजपा का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए उतनी अहमियत रखता है। जितना की कोई एक बड़े पद पर बैठा पदाधिकारी हो। अन्य दलों में भाई परिवारबाद और भाई भतीजा बाद चलता है। लेकिन भाजपा में सिर्फ काम पर फैसला होता है। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आने वाले जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को हर जगह भारी बहुमत से जिताना ही हम लोगों का लक्ष्य होना चाहिए। दुर्वासा ऋषि आश्रम महंत ईश्वर दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का संरक्षण करने वाली जो भी ताकतें हैं उनका ईश्वर भी सहयोग कर रहे हैं। भगवान राम का मंदिर भव्य तरीके से बना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी का काफी अहम योगदान है। हिंदुओं की बात मुखर तरीके से रखने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र राजपूत ने कहा कि वह पार्टी के हर एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को आश्वस्त करते हैं की पूरी फर्रुखाबाद भाजपा इकाई उनका परिवार है। वह हर एक व्यक्ति के लिए पूर्ण तरीके से समर्पित है।उसके हर सुख दुख में हुए सबसे पहले खड़े मिलेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके जैसे एक आम कार्यकर्ता को 6 साल तक जिला इकाई में सेवा का मौका दिया यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यपाल सिंह मुकेश सिंह राठौड़ जिला महामंत्री जीएस राठौर प्रभात स्वास्थ्य सेल चंद्र राजपूत आदित्य मिश्रा डॉक्टर संदीप चतुर्वेदी मीरा सिंह रमला राठौर ममता सक्सेना श्वेता दुबे ए सुधीर गुप्ता अनिल सिंह प्रभाकर राजपूत अलका सिंह रमेश सोमवंशी महेश पाल उपकारी आदि मौजूद रहे।

3/25/20251 मिनट पढ़ें