

बीस हजार इनामी गौवंश तस्कर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। सौरिख विधूना मार्ग पर तरींद तिराहे पर बुधवार की भोर पुलिस की बीस हजार इनामिया गौवंश तस्कर से पुलिस से मुठभेड हो गई। पुलिस की जबावी फायरिंग में शातिर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच कर घायलावस्था में सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। राजस्थान के कोटा जिले के थाना मोरक के टाडा प्रेमनगर निवासी कैलाश भारवाड पुत्र हजारीलाल पर गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। फरार चल रहे गौवंश तस्कर पर बीस हजार का इनाम है। बुधवार की भोर सौरिख थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर इनामिया के तरींद की तरफ जाने की सूचना पर घेराबंदी की। इस पर शातिर ने पुलिस को ललकारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में शातिर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों हाथ ऊपर करने के ललकारते हुए दबोच लिया। घायल इनामिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस मुठभेड में दरोगा दिनेश कुमार, बृजपाल सिंह, राजपाल गौतम, चन्द्रभान सिंह, सिपाही दीपेन्द्र सिंह, दौलतराम, अरविन्द्र कुमार, गोविन्द, अजय प्रताप सिंह, राहुल कसाना, सुभाष चन्द्र, मनोज कुमार शामिल रहे।
3/26/20251 मिनट पढ़ें