अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

देश में पीडीए मजबूत हो रहा इस लिए बेचैन भाजपाः अखिलेश कन्नौज।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को जिले में कई जगहों पर कार्यक्रमों में शिरकत की। जिला मुख्यालय पर मां पीताम्बरा के 1108 हवन कुंडीय यज्ञ में आहूतियां दी। इसके साथ ही जिले के अन्य कायक्रमों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पीडीए मजबूत हो रहा है इस लिए भाजपा बेचैन है। समाजवादी विचारधारा के लोग सभी जातियों के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे है। कन्नौज संसदीय क्षेत्र के सांसद व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय के बोडिंग मैदान में 1108 कुंडीय महायज्ञ में आहूतियां दी। यहां मां पीतम्बरा पीठ के यज्ञाचार्य स्वामी रामदास महाराज ने आहूतियां दिलाने से पहले पूजा कराई। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहूतियां दी। यहां उन्होंने कहा कि महायज्ञ में सबके कल्याण की कामना करते हुए अधर्मी लोगों को सजा मिलने की भावना से आहूतियां दी। महायज्ञ से काफिला छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड के रामलीला मैदान पहुंचा। यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सपा सुप्रीमो के पहुंचने पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह दलित विरोधी है। इन्होंने जानबूझ कर सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला इस लिए कराया क्यों कि वह दलित है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरवारी के रहने वाले पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव परिवार के साथ शहर के विशुनगढ़ रोड पर रह रहे है। पूर्व प्रधान ने रामलीला मैदान पर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया। बुधवार को भागवत कथा के भंडारे के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद अखिलेश यादव ने भागवत कथा पंडाल पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा, रोजगार,व्यापार, दवाई,सड़क, किसानो की समस्याओं को लेकर बात नहीं होती है। वह इतिहास के पन्ने पलट कर देश का सोहार्द बिगाडने का काम कर रहे है। कन्नौज के पूर्व सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कन्नौज के एक भाजपा नेता की गर्मी चढ़ गई। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को 2029 में 5 लाख वोटों से हराकर इनके पाप धोयेंगे।पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूछे गये सवालों के जबाव के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा आवास पर हुए हमला को दुखद व निंदनीय बताया।उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन दलित नेता है इस लिए भाजपा ने सोची समझी चाल के तहत हमला कराया है।सपा की सरकार बनने पर जिले में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खां, फर्रूखाबाद के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव,प्रताप सिंह यादव, हरेन्द्र सिंह यादव,षैलेन्द्र सिंह राठौर, दीपू चौहान, षिव कुमार यादव उर्फ घुर्रम, कुलदीप यादव, जसबंत सिंह यादव,विजय शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अतुल प्रताप यादव, बब्बा यादव, स्वदेश पाल, बीरेन्द्र पाल, अच्छे खां,आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही तिर्वा पहुंचे यहां उन्होंने रामनरायन बघेल के यहां पहुंच कर परिजनों से बात की। इसके साथ ही तिर्वा गंज के रहने वाले सपा नेता सानू सिद्दीकी के रोजा अफ्तार में शिरकत की।

3/26/20251 मिनट पढ़ें