अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

बोध गया को बौद्धों को दिए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। तथागत बुद्ध की तपस्थली को बौद्ध धर्म के लोगों को सौंपे जाने को लेकर बुद्ध अनुयायियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित नायब तहसीलदार को ज्ञापनसौंपा। इस दौरान उन्होंने कहाकि महात्मा बुद्ध की पूजा दुनिया भर के सभी देशों में होती है। छिबरामऊ कोतवाली के गांव बडेपुर के गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्पसंख्यक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील पहुुंच कर बिहार के बोध गया धर्म स्थल को बौद्ध धर्म के लोगों को सौंपे जाने की मांग उठाई। यहां संस्था के सचिव तीर्थराज बौद्ध ने कहा कि गया वह धार्मिक स्थान है जहां महात्मा बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति कर पंचशील सिद्धांत का संदेश दिया था। महात्मा बुद्ध के इस पावन स्थान के दर्शन के लिए दुनिया के हर देश के बुद्ध भिक्षु आते है। इस स्थान की पवित्रता को बनाये रखने के लिए बुद्ध अनुयायी इस स्थान को बौद्ध धर्म को दिए जाने की मांग करते है। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामप्रकाश को सौंपा। इस मौके पर रामेंद्र कुमार पूर्व प्रधान, हर्ष शाक्य, अनिल शाक्य,सौरभ शाक्य, आनंद शाक्य, डॉ आर सी शाक्य, ऋषभ शाक्य, एडवोकेट ज्ञानेंद्र शाक्य,हरि शरण शाक्य , गुरवेंद्र शाक्य,रामबाबू शाक्य, अजय शाक्य, सुनील गौतम, अमित राजपूत,सचिन शाक्य,ध्रुव शाक्य, सिद्धार्थ शाक्य, गौरव शाक्य ,सिंटू शाक्य, रवि शाक्य, अमन कुमार ,नरेंद्र शाक्य, विजय शाक्य, रोहित शाक्य ,विकास शाक्य, अंशुल शाक्य ,अमित शाक्य ,आनंद शाक्य पंकज शाक्य नवीन शाक्य योगेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

2/28/20251 मिनट पढ़ें