

सशस्त्र संयासी अखाड़ा की शोभायात्रा में बरसे फूल
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। सनातन धर्म को एक जुट करने के लिए साधु-संत सड़क पर उतर आये है।शुक्रवार को शहर के मुख्यमार्ग से निकली सशस्त्र सन्यासी शोभायात्रा में युवाओं का खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर युवाओं ने सनातन को एक जुट होने का संदेश दिया। शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराम शरण शिवा के नेतृत्व में सन्यासी सशस्त्र शोभायात्रा का आयोजन हुआ। पूर्व बाईपास के गैलेक्सी पब्लिक स्कूल से सशस्त्र सन्यासी यात्रा में युवाओं की खासी भीड़ रही। इस दौरान शोभायात्रा में युवा शस्त्र के साथ मौजूद रहे। मुख्य मार्ग से गुजरी शोभायात्रा में सनातन धर्म के लोगों ने फूल बरसाये। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे ने मुख्य अतिथि का माला पहना कर स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि बदलते परिवेष मेंबर्स सनातन धर्म के लोगों को जागरूक कर एक साथ खडे़ होने की जरूरत है।
2/28/20251 मिनट पढ़ें