

सीतापुर से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की पिकअप और ट्रक में भिड़ंत 4 मरे 16 घायल
खराखेल फर्रुखाबादी, सीतापुर से पिकअप से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे श्रमिको की पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई।जिससे 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई।16 गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतने बड़े हादसे के बाद भी सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर तीन जिलों की सीमा पार करनेके बाद भी पुलिस की नजर नही पड़ी। घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल फार्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार सीतापुर से हरियाणा पिकअप से 20 श्रमिक मजदूरी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वह खंती में पलट गई। घटना में घायल हुए सभी लोगों को पीएचसी कलान से रेफर कर डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने राजकुमारी पत्नी महेंद्र निवासी सीतापुर जनपद सीतापुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में लवकुश, शर्मिला, श्यामवती, राजकुमारी की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मृतक महिला के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी है। शेष 16 घायलों को भर्ती का उपचार शुरू कर दिया जिनका जिला अस्पताल लोहिया में उपचार जारी है तो वहीं कुछ लोग अस्पताल से घर चले गए हैं। पिकअप (लोडर) सवार सभी लोग जनपद सीतापुर से हरियाणा काम करने के लिए जा रहे थे। जनपद शाहजहांपुर के थाना व कस्बा कलान के पास यह हादसा हो गया।
2/14/20251 मिनट पढ़ें