अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

My post content

श्याम सुंदर गुप्ता बने युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, कमलेश उपाध्यक्ष

खराखेल फर्रुखाबादी, फर्रुखाबाद। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने रविवार को श्याम सुंदर गुप्ता को जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। नगर के बढ़पुर के उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पदाधिकारी के नामों की घोषणा की गई। व्यापारी कमलेश गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष अंकित कनौजिया को मंत्री एवं लवी खान, राजीव गुप्ता, दीपक कुशवाहा, शिवम दीक्षित, गौरव दुबे को भी पदाधिकारी बनाया गया। पदाधिकारी बनने की खुशी में श्याम सुंदर गुप्ता एवं कमलेश गुप्ता का बड़ी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नए पदाधिकारी ने जिले के पदाधिकारी का कल मालाओं से एवं शाल उडाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल कनौजिया, वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कथित मीडिया प्रभारी पत्रकारों का सहयोग करने के बजाय मंच पर विराजमान रहे।

1/5/20251 मिनट पढ़ें