

सपा मुखिया के करीबी इत्र कारोबारी के आयकर टीम का छापा
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। जिले के मशहूर इत्र कारोबार की फर्म चन्द्रवली एंड संस सरायमीरा रोड अशोक नगर पर आयकर टीम ने छापा मारा। कारोबारी परिवार के गेट न खोलने पर टीम दीवार फांद कर अंदर घुस गई। अधिकारी वित्तीय अभिलेख खंगालने में जुटे। कारोबारी मनोज दीक्षित सपा मुखिया के नजदीकी है। वह सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं। बुधवार की सुबह 7 बजे जीएसटी टीम पहुंची। एक ही कैम्पस में 6 भाईयों सुबोध दीक्षित, अतुल, मनोज दीक्षित, विपिन, राम, श्याम के घर हैं।खास बात यह है कि टीम सभी भाइयों के यहां एक साथ कार्रवाई की है। फिलहाल अधिकारी मीडिया को बताने से कन्नी काट रहे हैं।
2/12/20251 मिनट पढ़ें