

राइस मिल में बोरों की छल्ली गिरने से दो पल्लेदारों की मौत
खराखेल फर्रुखाबादी कन्नौज। राइस मिल में शुक्रवार की दोपहर काम करने के दौरान बोरों की छल्ली गिरने सै दो पल्लेदारों की मौत हो गयी। एक घायल हो गया। घटना को लेकर परिजन लापरवाही के आरोप लगा कर मिल में हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ के नगला दिलू के सौ शैया रोड के एक राइस मिल में काम करने के दौरान धान के बोरों की छल्ली गिर पडी। इसमें दबकर छिबरामऊ कोतवाली के गांव बहवलपुर के रहने वाले बृजेश पुत्र मान सिंह कठेरिया व कांशीराम कालोनी निवासी राजेन्द्र पुत्र बाबू नागर की मौत हो गई। वहीं बरेली के भोजीपुरा के रहने वाले बुद्ध पाल पुत्र नन्हेंलाल गिहार घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर मिलते परिजन मौके पर पहुंच गये। हादसे के पीछे लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर हंगामा करने वाले लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
2/14/20251 मिनट पढ़ें