

नव संवत्सर पर संस्कार भारती ने सूर्य की पहली किरण को अर्घ देकर मंगल कामना की
खराखेल फर्रुखाबादी, फर्रुखाबाद। साहित्य की अखिल भारती संस्था संस्कार भारती ने नवसंवत्सर भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन सूर्य अर्ध उपासना के साथ उगते हुए सूर्य की पहली किरण को अर्घ देकर राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। रविवार की प्रातः काल संस्कार भारती के पदाधिकारियो द्वारा पंचाल घाट गंगा तट पर स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास एकत्र होकर गंगा स्नान के बाद संयोजक गौरव मिश्रा ने सभी का केसरचंदन से तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सृष्ठी को देवता सूर्य भगवान की उपासना कर राष्ट्र मंगल की कामना की गई। दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। के साथ परिवार, ,समाज, राष्ट्र के लिए मंगल कामाना की प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा सूर्य भगवान की पहली किरण सभी मानव जीवन को प्रकाशित करें तथा देश उन्नति के पथ पर अग्रसरित है।। अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कार्यक्रम में आये सभी सदस्यो का धन्यवाद किया। इस अवसर पर, आदेश अवस्थी, रविंद्र भदोरिया,अमन दीक्षित, नरेन्द्र नाथ मिश्र नयन पाण्डेय, कुलभूषण श्रीवास्तव प्रवेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
3/30/20251 मिनट पढ़ें