अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

शिवरात्रि को लेकर पुलिस ने शिवालयों की देखी व्यवस्था

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। देवों के देव महादेव की शिवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड उमडती है।रविवार की शाम कोतवाल ने शिव मंदिरों पर पहुंच कर भक्तों की सुरक्षा के इंतजाम देखे। छिबरामऊ कोतवाल अजय अवस्थी ने पुलिस बल के साथ शिवालयों के इंतजाम परखे। गंगेश्वरनाथ मंदिर के महंग प्रेमगिरि से यहां आने वाले कांवरियों के बारे जानकारी ली। यहां महंत ने बताया कि गंगेश्वरनाथ मंदिर का इतिहास प्राचीन है। यहां शिवरात्रि पर लाखों की भीड उमडती है। शिवरात्रि पर मंदिर रात 12 बजे खुल जाता है। इसके साथ ही भक्त गंगा जल से अभिषेक शुरू कर देते। यहां मेले का भी आयोजन होता है। जिससे महिलाओ की भी खासी भीड उमडती है। महंत ने सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड तैनात किये जाने के साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात करने की मांग की। यहां कोतवाल ने महंत से मंदिर के अंदर पुजारियों के बाबत जानकारी ली।

2/23/20251 मिनट पढ़ें