

नील गाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत
खराखेल फर्रुखाबादी, छिबरामऊ। विशुनगढ सौरिख रोड पर बरमदेव मंदिर के पास नील गाय से टकरा कर एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव यादव नगर का रहने वाला राजा पुत्र करन सिंह मैनपुरी जिले के गांव भवानीगढ के रहने वाले जगमोहन सिंह यादव के घर रिश्तेदारी में रहता है। मंगलवार की देर रात बाइक से विशुनगढ जा रहा था। तभी बखरिया गांव के पास बंबा पर नीलगाय की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
2/18/20251 मिनट पढ़ें