

साथी अधिवक्ता के निधन पर वकीलों ने दी श्रद्धांजलि
खरा खेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पति का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। दिवंगत अधिवक्ता के निधन पर षोक सभा का आयोजन किया गया। यहां बार एसोसिएषन के अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता ने जीवन भर अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्ष किया। साथियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तालग्राम थाना के गांव बेहटा के रहने वाले कीर्तिकरन त्रिपाठी उर्फ राजू कई साल से गम्भीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। रविवार की षाम हालत बिगडने पर उन्हें नगला दिलू के सौ ष्षैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका निधन हो गया। अधिवक्ता के निधन से साथियों में षोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को छिबरामऊ बार सभागार में ष्षोकसभा का आयोजन हुआ। यहां बार एसोसिएषन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह राठौर के नेतृत्व में साथियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता ने जीवन भर अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेष ष्षाक्य,अमित राजपूत, दिनेष चन्द्र ष्षाक्य, नेम सिंह यादव, हरिषरण ष्षाक्य, आदित्य यादव, योगेन्द्र यादव, पुरूषोत्तम तिवारी, कौषलेन्द्र यादव, अनिल कुमार यादव, हरगोविन्द सिंह, ओमेन्द्र सिंह पाल, नंदन सक्सेना, अजीत कठेरिया, षिवम ष्षाक्य,रोहित सक्सेना, इब्ने अली आदि मौजूद रहे।
2/19/20251 मिनट पढ़ें