अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

सपा के गढ में भाजपा परचम लेकिन बजट में जीरो

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। इत्र ओर इतिहास की नगरी राजनैतिक रूप से पिछले क ई चुनाव में सपा का कब्जा रहा। इस लिहाज से इसे सपा का गढ कहा जाने लगा। विधान सभा चुनाव ने ऐसी करवट बदली कि सपा का गढ तास के पत्तों की तरह बिखर गया और जिले में भगवा परचम फहराया। गुरुवार को जब बजट पेश हुआ तो जिले के लोग वित्तमंत्री की ओर टकटकी लगाये निहारते हुए कुछ न मिलने पर बेहाल हो गये। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन द्विवेदी सरकार व संगठन में अच्छी पकड रखते है। केन्द्र में मोदी सरकार बनने के गुरसहायगंज से भोगांव तक रेलवे लाइन बनवाने का संकल्प लिया। प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने के बाद इनकी सक्रियता और बढ गई। हालांकि रेलवे लाइन को लेकर विभाग भी सक्रिय हुआ लेकिन मुकाम हासिल नहीं हुआ। लेकिन प्रदेश के इस बजट से लोगों को खासी आस थी लेकिन जिले के लोगों को निराशा हाथ लगी। जिले में असीम अरुण के मंत्री होने साथ तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही सभी ब्लाक प्रमुख भाजपा की झोली में है ऐसे में जिले के लिए सरकार की ओर कुछ हासिल न होने से लोगों में मायूसी है।

2/20/20251 मिनट पढ़ें