

कार ट्रैक्टर की भिडंत में कुम्भ श्रद्धालु घायल
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। हाइवे पर अकबरपुर के पास कार व ट्रैक्टर की भिडंत हो गई। इसमें कुम्भ स्नान कर लौट रहे कार सवार श्रद्धालु घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करारा गया। मेरठ के कांकर खेडा के रहने वाले अंकुर कुशवाहा पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा साथियों के साथ कुम्भ स्नान करने के लिए कार से प्रयागराज गये थे। वहां से स्नान करने के बाद घर लौटने के दौरान कार सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अकबरपुर में ट्रैक्टर से भिड गई। इसमें अंकुर घायल हो गये। इन्हें साथियों ने नगला दिलू के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।
2/18/20251 मिनट पढ़ें