अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

अज्ञात वाहन की टक्क्कर से दिव्यांग युवक की मौत - हाइवे पर रौतामई गांव के सामने हुई घटना

- खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। हाइवे पर रौतामई गांव के सामने अज्ञात वाहन ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरसहायगंज कोतवाली के गांव रौतामई का रहने वाला अवधेश चन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र बाथम मिठाई बनाने का काम करता है।शुक्रवार की देर शाम वह सडक पार कर रहा था। तभी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचआई की एम्बुलेंस ने उसे नगला दिलू के सौ शैया अस्पताल में भर्ती। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे पत्नी रीता व 4 बच्चों को रोता बिलखता छोड गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव को देख बेहाल हो गये। पुलिस फरार हुए वाहन की तलाश कर रही है।

2/21/20251 मिनट पढ़ें