विभाग की मनमानी से सफेद हाथी साबित हो रहे मंडी के शौचालय
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। चार साल पहले लाखों की कीमत से निगम मंडी में बने शौचालय किसानों व व्यापारियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। शौचालयों की दुर्दशा को लेकर आढतियों में आक्रोश है। छिबरामऊ की कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रदेश सरकार ने किसानों व व्यापारियों की सुविधा के लिए 5 साल पहले लगभग 50 लाख रुपये से दो सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया था। मंडी परिषद की निर्माण इकाई द्वारा बनवाये गये दोनों शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ गये। नतीजा यह हुआ कि बनने के कुछ महीना बाद दोनों शोचालय क्षतिग्रस्त हो गये। जिससे वह ठप हो गये। इस समय आलू का कारोबार चरम पर है। यहाँ आलू की खरीद करने के लिए क ई राज्यों व्यापारी आते है। किसानों का भी रात- दिन आवागमन रहता है। शौचालयों के ठप होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस मामले में मंडी सचिव सरवन सिंह परमार का कहना है उप निदेशक निर्माण खंड को इसकी मरम्मत को लेकर पत्र लिखा गया। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जायेगा।
2/21/20251 मिनट पढ़ें


My post content