

रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा
खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। रामनवमी पर झाकियों के संग हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत हुआ। सिकन्दरपुर की श्रीराम युवा कमेटी अध्यक्ष अश्मित मिश्रा के नेतृत्व में समस्त सदस्यों द्वारा आम जन सहयोग से भव्य भगवा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सिकंदरपुर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत दुबे ने फीता काटकर किया पूर्व चेयरमैन रजनी कांत दुबे ने पूजा अर्चना करके भगवा यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए अम्बेडकर नगर, मालवीय नगर, सुभाष नगर व् भगत सिंह नगर, इंद्रा नगर, गाँधी नगर से गुजरते हुए वापस राम मंदिर पर संम्पन हुई. हज़ारो राम भक्तो ने अबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए डी जे और डोल नागाड़ो की धुनो पर जमकर डांस किया हुए यात्रा मे सैकड़ो की संख्या में श्रीराम भक्त सम्मलित रहे.इस दौरान परुशराम, राधा कृष्णा, राम दरवार, शंकर पार्वती, खाटू श्याम, भगवान गणेश आदि की झाकियां यात्रा मे रही. भगवा यात्रा जब मुस्लिम समुदाय के मालवीय वार्ड से निकली तो चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे,इसी दौरान भगवा यात्रा में हरीश चंद्र हलवाई द्वारा लड्डू वितरण व जलपान कराया. यात्रा के दौरान सिकंदरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह, छिबरामऊ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.इस क्रम में यात्रा मे विवेक चौबे, प्रशांतानन्द महाराज,हनी सिंह,पारस मिश्रा,भूरे दुबे,आनंद राठौर,श्रीराम युवा कमेटी अध्यक्ष अस्मित मिश्रा,सिक्कू मिश्रा,राजेश मिश्रा,आदि मौजूद रहे।
4/6/20251 मिनट पढ़ें