

गुरु गोविंद सिंह की जयंती गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गई
🎆खरा खेल फर्रुखाबादी🎆,फर्रुखाबाद। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी मंगल सिंह ने गुरुवाणी के पाठ के साथ खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने समाज व राष्ट्र के लिए अपनी कुर्बानी दी।उनके चारो पुत्रो की कुरवानिया भी सिख समाज के लिए एक मिसाल है।इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय पाठ का आज सुबह समापन हुआ।फतेहगढ़ गुरुद्वारा में ज्ञानी बलबिंदर सिंह ने गुरुवाणी का पाठ सवद, कीर्तन एवम् गुरु का लंगर और कड़ा प्रसाद का आयोजन किया।इस मौके पर सरदार सूर्यप्रताप सिंह,सरदार जगदीप सिंह,सरदार सतनाम सिंह सहित कई लोगो ने भाग लिया।गत 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक प्रभात फेरी नगर में कई मुख्य मार्गो से निकाली गई।प्रभात फेरी में प्रतिभाग करने वालों को गुरुद्वारा के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने एकता गुलाटी,हर्षा बुधबानी,अंजना बुधबानी,ज्योति गुलबानी,ट्विंकल कौर,ललित फूलबानी को सतोपा यानि अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता,तोषित प्रीत सिंह,हरविंदर सिंह,कौशिक प्रीत सिंह,चरण प्रीत सिंह,संगीत अरोड़ा सहित सैकड़ो सिख समाज के लोगो ने जयंती पर सहभागिता की।
1/6/20251 मिनट पढ़ें