अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

वाहन की टक्कर से सडक पार कर रहे वृद्ध की मौत

खराखेल फर्रुखाबादी, कन्नौज। हाइवे पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल वृ़़द्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गम्भीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिकन्दरपुर क्षेत्र के दक्षिणी खुडावा निवासी 70 वर्षीय रंजीत राजपूत पुत्र पुत्तू लाल षुक्रवार की षाम दूध लेकर उत्तरी खुडावा जाने के लिए एनएच हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने की मांग पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

2/22/20251 मिनट पढ़ें