

मां सरस्वती समिति के सामूहिक विवाह में 20 जोड़े एक दूजे के हुए
खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। मां सरस्वती महा मृत्युंजय समाज सेवा समिति के सौजन्य से पंडित राजकिशोर के संयोजन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।हर वर्ष की भांति वसंतपंचमी को दोपहर बारात पांडेश्वर नाथ मंदिर से आरंभ हुई।20 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजा की धुन पर बारातियों के साथ नाचते गाते हुए निकले।बीच में मठिया देवी मंदिर में मां सरस्वती का आशीर्वाद वहा के पुजारी राजकिशोर ने दिलवाया ।सभी दूल्हों का स्वागत मां सरस्वती के मंदिर में सामूहिक विवाह आयोजक पंडित राजकिशोर एवम् कमेटी ने किया।बारात डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चौक,पक्का पुल, टाउनहाल होकर मऊ दरवाजा स्थित गुड़गांवा देवी मंदिर पहुंची।दरवाजे पर सभी दूल्हों का स्वागत सत्कार किया गया।तत्पश्चात मंदिर के हाल में मंच पर सभी दूल्हों का कन्याओं ने वारी वारी से माल्यार्पण किया।20 जोड़ो के माल्यार्पण के बाद पुष्प वर्षा की गई।मंदिर के हाल में निश्चित मंडप में विद्वान पंडितो ने विधिविधान से वैदिक मंत्रोचार के बीच पाणिग्रहण संस्कार सभी जोड़ो का संपन्न कराया।नई गृहस्थी के लिए सभी दूल्हा दुल्हन को सामान भी दिया गया।सभी घराती बाराती को शादी का भोजन भी मिष्ठान के साथ दिया गया।जिन जोड़ो के विवाह संपन्न हुए उनमें शोभित श्रीवास्तव संग मुस्कान,राजन श्रीवास्तव संग दीक्षा,मूलचंद्र संग सीमा बाथम,संजय श्रीवास्तव संग पायल,अनुज कुमार संग प्रियंका,अनुज कुमार 2 संग शिल्पी देवी,राघव संग सुनाली,गौतम संग अक्षया,सुमित कुमार संग साधना,गांधी संग रानी,मोनू बाथम संग राखी,आशीष संग सोनाली,सिकंदर सिंह संग रेनू,सचिन कुमार संग अमन,रितेश बाथम संग काजल,सत्यम संग शीतला,वीरेंद्र संग मधु,वीरू कश्यप संग शिल्पी,गोविंद संग शीतला,कुंदन कठेरिया संग लवी कठेरिया आदि 20 जोड़े शामिल है।
2/3/20251 min read