अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

My post content

जंगली जानवर ने बछिया को मार डाला.

खरा खेल फर्रुखाबादी- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के ग्राम पचपुखरा में बीती रात जंगली जानवर ने करीब आठ माह की बछिया को मार डालने से सनसनी फैली गई। पड़ोसी ग्राम पंचायत जसमई निवासी ग्राम प्रधान श्रीमती अभिलाषा दुबे के पति संजीव दुबे लेखपाल के खाली प्लाट में आज सुबह बछिया के शव को देखने के लिए भीड़ लगी रही। मौके पर न तो प्रधान और न ही उनके पति संजीव दुबे पहुंचे। ग्राम पचपुखरा निवासी प्रदीप शाक्य, छोटे कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा आदि लोगों ने बीती जंगली जानवर के द्वारा बछिया को मुंह में दबोच कर ले जाते देखा। उसे समय रात के करीब सवा तीन बजे थे। ग्रामीण रात में कुत्तों के भौंकने बंदरों के चीखने एवं आवारा गायों के रेंकने की आवाज से उठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उदय प्रताप के मकान के पीछे बीती रात करीब तीन दर्जन आवारा गाये मौजूद थी। प्रदीप कुमार अपने मकान के जाली नुमा गेट के पास तखत पर लेटे थे। उन्होंने जंगली जानवर के द्वारा बछिया को घसीट कर ले जाते देखा। जंगली जानवर के द्वारा बछिया को करीब 200 मीटर दूर उदयपुर प्रताप के मकान के पीछे से पकड़ा गया और सड़क के पश्चिमी और काफी दूर खाली प्लाट पर ले जाया गया। वहीं बछिया का पेट फाड़ कर मांस खाया। जंगली जानवर सड़क के किनारे करीब 10 मिनट तक बछिया को मुंह में दबोचे खडा देखा गया। प्रदीप कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने ही गाय की बछिया को मार डाला है। तेंदुए के गोबर आदि कई स्थानों पर पंजे के निशान देखे गए। बीते दिनों पकड़े गए तेंदुए से बड़ा यह तेंदुआ काफी ऊंचा व तगड़ा है। ग्रामीणों में तेंदुआ आने का भय व्याप्त हो गया है सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी समाचार लिखने तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

12/28/20241 min read