अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए रिजवान ताज की मजबूत दावेदारी

🎉खराखेल फर्रुखाबादी,🎉 फर्रुखाबाद।सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना फतेहगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक तौकीर आलम के सामने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिजवान अहमद ताज ने अपने आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। बताते चलें कि प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने व उसका पुनर्निर्माण करने के नजरिए से मंथन करने के लिए आए थे उन्होंने जिला कार्यालय पर बैठक ली जहां रिजवान अहमद ने दावेदारी की तो कार्यकर्ताओं ने उनका खुलकर समर्थन किया। ताज अपनी युवावस्था से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जो एन एस यू आई से लेकर शहर व जिले के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में फर्रुखाबाद महोत्सव का संचालन करके वह जिले की गंगा जमुना संस्कृति एवं उसके महत्व को उजागर करने में वैसे तमाम वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ने कांग्रेस के बुजुर्ग नेता श्री नारायण त्रिवेदी टल मास्टर के निधन पर मौन धारण कर शोक मनाया, रिजवान ताज के समर्थन में जुटी भीड़ ने ताज के समर्थन में नारे बाजी की जिससे पर्यवेक्षक गदगद दिखाई दिये।

1/6/20251 min read