

बलात्कार के आरोपी को फांसी के फंदे से उतार लिया अधिवक्ता सत्यपाल सिंह ने
खरा खेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने 4 साल की बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को दोष मुक्त कर दिया है। इस आरोपी को फांसी के फंदे से बरिष्ट अधिवक्ता सत्य पाल सिंह ने जोरदार बहस कर उतार लिया। इस तरह के आरोपी को दोषमुक्त साबित कराने वाले अधिवक्ता सत्यपाल सिंह चौहान ने न्याय क्षेत्र में यह नई नजीर पेश की है। बताते चले कि कोतवाली कायमगंज के गांव नगला निधि में में 4 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही अनिल गूंगा पुत्र विश्राम सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।विवेचना के दौरान तमाम सबूत मिलने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। न्यायालय ने एक जून 2019 को मामले को संज्ञान में लिया। बचाव पक्ष की ओर से बरिष्ट अधिवक्ता नेजोर दार दलीलें पेश कर अनिल गूंगा को निर्दोष साबित कर दिया।इस मामले में न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राकेशकुमार सिंह ने विद्वान अधिवक्ता सत्यपाल सिंह को सुनने के बाद आरोपी अनिल गूंगा को दोष मुक्त करार दे दिया। बताते चले कि इस जघन्य कांड में विपिन कुमार डॉग हैंडलर ने डॉग ले जाकर मौके पर जांच कराई थी। अनिल गूंगा को देख कर कुत्ते ने भी भोक कर गवाही दी थी।सबसे बड़ी बात तो यह यह है कि मूक बधिर स्कूल के अध्यापक अभिनव पटेल के अनुसार आरोपित ने अपनी भाषा मे अपराध स्वीकार किया था। इस मामले में विद्वान अधिवक्ता सत्यपाल सिंह चौहान ने फांसी के फंदे तक पहुंचे अनिल गूंगा को तमाम दलीलें पेश कर निर्दोष करार दिलाने में कामयाबी हासिल की है। अधिवक्ता सत्यपाल सिंह इस समय वकीलों और वादकारियों में चर्चा का विषय बने हुए है। उन्होंने जिस तरह इस केश में जोरदार बहस की है वह सराहनीय है।
1/21/20251 min read