

प्रदेश अध्यक्ष पद की चर्चा के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा लखनऊ तलब, फर्रुखाबाद दौरा स्थगित
😎खराखेल फर्रुखाबादी😎 फर्रुखाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा का आज फर्रुखाबाद दौरा अचानक स्थगित हो गया। मंत्री वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पद की चर्चा के कारण लखनऊ तलब किया गया, जिसके चलते उनका शाम को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम टल गया। मंत्री वर्मा यहां प्रभाकर राजपूत के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामांकन के मद्देनजर उनकी उपस्थिति अब राजधानी में आवश्यक मानी गई। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा जल्द ही जिले का दौरा करेंगे और स्थगित कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जिले के नेताओं ने उनके आगमन को लेकर उत्सुकता जताई थी, लेकिन अचानक लखनऊ तलब किए जाने से सभी को निराशा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बी.एल. वर्मा का नाम सामने आने के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। लखनऊ में आज हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के एक जिम्मेदार ने कहा, "मंत्री जी जल्द ही जिले में आएंगे और उनके कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।" फिलहाल, सभी की नजरें लखनऊ पर टिकी हैं, जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
1/4/20251 min read