अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

स्कूलों में क्रिसमस का उत्साह, गूंजा जिंगल बेल…

कन्नौज। जिले के कई अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मंगलवार को क्रिसमस का जश्न रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। नृत्य व गीतों के साथ जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन भी खूब गूंजी। बाद में क्रिसमस बने शिक्षकों ने बच्चों को उपहार भी दिये। बाद में स्पोर्टस डे के विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। बुधवार को क्रिसमस है। इसको लेकर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अवकाश रहता है। इसको देखते हुये मंगलवार को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चे क्रिसमस के रंग में नजर आये। हंसी खुशी के माहौल के बीच सेंटा क्लाज बने बच्चे हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहे। कई संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम हुये। जिंगल बेल, जिंगल बेल गूंजा और बच्चों को केक के साथ उपहार बांटे गये। आशा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने नृत्य, गीत आदि कार्यक्रमों को पेश कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान ईसा मसीह के जन्म को भी दर्शाया गया। बाद में स्पोर्टस डे पर कक्षा एक, दो व तीन के विजेता बच्चों को प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला ने ट्राफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्री प्राइमरी की कोआर्डिनेटर निशी मेहरोत्रा, मुदित दुबे, प्रियंका दीक्षित, ममता, दीप्ती यादव, रूही गोयल, कुलदीप पटेल समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहीं।

12/24/20241 min read

My post content