

गंगा नहाने आये श्रद्धालुओ को पुलिस ने जम कर पीटा
खराखेल फर्रुखाबादी, फर्रुखाबाद । पुलिस ने गंगा स्नान करने आए ग्रामीणों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की। पुलिस ने महिलाओं बच्चों को डंडों से पीटा पुलिस पिटाई से एक किशोर का पैर टूट गया। आधा दर्जन महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों के साथ पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया गया। पुलिस पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। गंगा जी पर पहनावन कराने आया था पीड़ित परिवार । पहनावन चढ़ा कर वापस जा रहे किशोर को पुलिस ने डंडों से जमकर पीटा। पुलिस पिटाई से आकोर्षित ग्रामीणों ने गंगा पुल पर जामलगा यातायात रोक दिया। ग्रामीणों के जाम लगाने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस पिटाई से किशोर के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। यह पूरा माला थाना शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाटके शाहजहांपुर मार्ग का है।
1/22/20251 min read