

🎉🎉 Many Many Congratulations🎉🎉
वीणा सिन्हा बनी इज्जत नगर मंडल की रेल प्रबंधक
🎆खरा खेल फर्रुखाबादी🎆। बरेली 02 जनवरी। वीणा सिन्हा ने पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप रेलवे इनर्जी मैनेजमेन्ट कम्पनी में सी.ई.ओ. के पद पर कार्यरत थी। यह पद निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव के उत्तर रेलवे में स्थानांतरण के कारण रिक्त हुआ था। 🤷♂️आपने वर्ष 1994 में एम.आई.टी., मुजफ्फरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा वर्ष 1996 में आई.आई.टी., कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आप एम.बी.ए. की डिग्री भी प्राप्त कर चुकी हैं और प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे में विश्व की सबसे ऊँची ओ.एच.ई. प्रणाली के लिए सामग्री नियोजन एवं डिजाइन में योगदान के लिए वर्ष- 2009 में आपको रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको केन्द्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, इलाहाबाद (प्रयागराज) में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने का भी गहन अनुभव प्राप्त है। 😎आपको रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है। रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं।
1/2/20251 min read