अब खरा खेल फर्रुखाबादी हर खबर के साथ आपके मोबाइल पर

एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा निकाली

खराखेल फर्रुखाबादी,फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में देश के बलिदानियों को समर्पित गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में माता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष,महारानी रानी दुर्गावती,महारानी लक्ष्मीवाई देश की वीरांगनाओं को समर्पित एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शनिवार को यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुबोध वर्मा ने झंडी दिखाकर किया। नगर के प्राचीन कालीन पाण्डेश्वरनाथ शिव मन्दिर से शुरू हुई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में भारत की विविधता को दर्शाया गया यात्रा में कला साधक व छात्र,छात्राएं विभिन्न प्रांतों की भेषभूषा में कदम ताल करते नजर आए । भारतीय लोककला को दर्शाती लिल्ली घोड़ी नृत्य, बीन सपेरा लोगो के लिए आकर्षण का केन्द्र रहें। यात्रा में सर्व प्रथम साहस इण्डिया ग्रुप डीजे पर राष्ट्रगीतों धुन के साथ रानी लक्ष्मीवाई का स्वरूप,ब्रह्म कुमारी परिवार, अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार से धीरज पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष की टीम,पश्चिम बंगाल मदन मोहन कनोड़िया इंटर कालेज,कर्नाटक ऋषि अकादमी माधोपुर,मध्य प्रदेश डॉक्टर वंश गोपाल मध्य प्रदेश, मुस्लिम समाज फरियाब खान टीम सेवा समिति,गोवा डीएसबीडी विद्यालय,उत्तर प्रदेश सरस्वती विधा मन्दिर, स्वच्छता का संदेश नदियों का प्रतीक नमामि गंगे निहारिका पटेल, गायत्री परिवार गोविंद सिंह, सीपी इंटरनेट नेशनल गुजरात, मॉडर्न पब्लिक स्कूल महाराष्ट्र, पंजाब स्वामी रामानंद इण्टर कालेज, एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, गोवा, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, केरल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि प्रांत की भेषभूषा में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया इसी के साथ महाकुंभ की झांकी को शशिकांत पाण्डेय,अरविन्द दीक्षित के निर्देशन में दर्शाया गया भारतीय पाठशाला रस्तोगी इण्टर कालेज के छात्र स्काउट गाइड के रूप में मौजूद रहे। वीरांगना अहिल्या वाई होलकर के स्वरूप में अद्रिजा जौहरी व यशिका रानी दुर्गावती सिमरन, महारानी लक्ष्मीवाई के स्वरूप मेंगौरी पाण्डेय रहीं। यात्रा में कला साधकों में उत्साह नजर आया साथ ही कला साधक डीजे की धुन पर खूब झूमते नजर आए। भारत माता की जय वंदे मातरम को घोष से पूरा नगर गूंज उठा । शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों ने यात्रा का पुष्प वर्ष कर भव्य स्वागत किया,यात्रा में सामाजिक राजनीतिक हर वर्ग धर्म के लोग उपस्थित रहे। शहर के मुख्य मार्ग पल्ला मठिया, चौक, घुमना, लालदरवाजा, होते हुए ऐतिहासिल स्थल स्वरूप कुटीर पहुंची तत्पश्चात भारत माता के पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर कर संयोजक अमन अवस्थी, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अरविंद दीक्षित, अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत गुप्ता,अर्पण शाक्य, गौरव मिश्रा, सुधांशुदत्त द्विवेदी, आकांक्षा सक्सेना, समरेंद्र शुक्ल, अखिलेश पाण्डेय, रविन्द्र भदौरिया, रोहित दीक्षित अमित सक्सेना, ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह,आदेश अवस्थी, सुबोध शुक्ल,अर्चना द्विवेदी, नरेन्द्र नाथ मिश्रा, अनुभव सरस्वत,सौरभ गुप्ता, प्रभात अवस्थी,शिवम दीक्षित,दिलीप कश्यप आदि मौजूद रहे।

1/25/20251 min read